फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Operation of four new hospitals will begin this month

Balrampur News: इसी माह शुरू होगा चार नए अस्पतालों का संचालन

Fri, 15 Nov 2024 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Operation of four new hospitals will begin this month
बलरामपुर के रेहरा बाजार में बनकर तैयार हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।-संवाद
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इसी महीने चार अस्पतालों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराने में जुटा है। चारों अस्पतालों का संचालन शुरू होने से करीब डेढ़ लाख लोगों को इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

रेहरा बाजार में प्रधानमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम के तहत तीन करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2014 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। अब वर्ष 2024 में अस्पताल का भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। ब्लॉक क्षेत्र के 42 ग्राम सभाओं की दो लाख 45 हजार आबादी को इलाज के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। अभी तक अस्पताल न होने से स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए तहसील व जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी तरह महदेइया बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है। दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। वहीं बनकटवा कला व मनकौरा भगवानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो गया है। माना जा रहा है कि नवंबर माह के अंत तक चारों अस्पतालों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि चारों अस्पताल स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर हो चुके हैं। सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जा रही है। जल्द ही चारों अस्पतालों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed