फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Opening of Pharmacy College will give impetus to development: MP

फार्मेसी के खुलने से जिले के विकास को मिलेगी गति : सांसद

Tue, 19 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Opening of Pharmacy College will give impetus to development: MP
बलरामपुर। फार्मेसी कॉलेज खुलने से जिले के विकास को गति मिलेगी। यह क्षेत्र अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा माना जाता है। क्षेत्र के युवा मेडिकल की पढ़ाई कर रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह बातें बीते दिन सदर विकास खंड के ग्राम लाल नगर में डॉ. एके पांडे कॉलेज आफ फार्मेसी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अयोध्या लोकसभा सांसद लल्लू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कही। अध्यक्ष ने कहा कि तराई क्षेत्र में फार्मेसी कॉलेज के खुलने से अब छात्र छात्राओं को गैर जनपद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

खास तौर पर बेटियों के लिए यह कालेज वरदान साबित होगा। इससे पूर्व अतिथियों के साथ पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, श्रीरंग नारायण पांडे ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन राजीव पांडे ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अजय त्रिपाठी, अरविंद पांडे, राघवेंद्र सिंह, राकेश कुमार पांडे, डॉ. जीपी तिवारी, दिव्य दर्शन तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के अमित कुमार पांडे एवं जैनुल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed