फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   OPD remained open till 12 noon, patients returned after standing in line

Balrampur News: 12 बजे तक रही ओपीडी, लाइन में खड़े-खड़े लौटे मरीज

Sat, 08 Mar 2025 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
OPD remained open till 12 noon, patients returned after standing in line
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।-संवाद
बलरामपुर। मार्च के दूसरे शनिवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी हुई। ऐसे में ज्यादातर मरीजों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा। दूरदराज से आए मरीजों ने पहले पर्चा काउंटर पर लाइन लगाई, इसके बाद चिकित्सक कक्ष के बाहर इंतजार किया। फिर 12 बजते ही चिकित्सक कुर्सी छोड़ चले गए। ऐसे में लाइन में खड़े-खड़े ही मरीजों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

माह के दूसरे शनिवार को सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। वहीं जिला अस्पताल में 12 बजे तक ओपीडी होती है। शनिवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों ने पहले खड़े होकर पर्चा बनवाया, जब चिकित्सक को दिखाने पहुंचे तो पता चला कि 12 बजे तक ही इलाज का समय था। बलुहा गांव के राम संवारे ने बताया कि वह 10:30 बजे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सक को दांत दिखाने के लिए पहले पर्चा बनवाने में लाइन लगाई। पर्चा बना तो चिकित्सक कक्ष में पहुंचे, लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। फुलवरिया गांव की कामता ने बताया कि उनके दो साले बेटे को खांसी है, चिकित्सक को दिखाए आई थीं, लेकिन 12 बजे पर्चा काउंटर बंद हो गया, इसलिए बिना दवा लिए ही वापस जा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed