फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Only SP will get rid of BJP's misrule:

भाजपा के कुशासन ने व्यापारी, नौजवान व किसान परेशान: माता प्रसाद पांडेय

Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Only SP will get rid of BJP's misrule:
बलरामपुर। भाजपा सरकार से व्यापारी, नौजवान व किसान सब परेशान हैं। युवाओं को न तो रोजगार मिल पा रहा है और न ही व्यापारियों को व्यापार करने में सहूलियत। महंगाई के चलते किसानों को उपज का मूल्य ही नहीं मिल पा रहा है। जनता भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है। सपा को आशा भरी निगाह से देख रही है। विधान सभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी।
विज्ञापन

यह बातें सदर विधान सभा क्षेत्र के गौरा चौराहा में किसान, नौजवान व व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कही। पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता सपा को ही विकल्प के रूप में देख रही है।
विज्ञापन

जनता को भाजपा सरकार के झूठे वादे तथा सपा शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराएं। सम्मेलन के आयोजक व पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सपा सरकार के कामों को अपना बताकर लोगों को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में लिप्त केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश की जनता अगली बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, ओंकार नाथ पटेल, युवा सपा नेता महेंद्र विक्रम अकेला, रंगी लाल यादव, ओम प्रकाश वर्मा व यशपाल चौधरी आदि ने भी संबोधित कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस अवसर पर अंगदशरन गौतम, भरत चौधरी, दिनेश प्रधान, मुस्ताक हाजी व विकास मंत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed