फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Only party workers will get ticket for Zilla Panchayat

पार्टी के ही कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा जिला पंचायत सदस्य का टिकट

Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Only party workers will get ticket for Zilla Panchayat
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का टिकट केवल कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा। भाजपा के पास 18 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता हैं। हम पूरे तन मन से आम कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ा कर विजयी बनाएंगे। कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वह बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर बैठक करते रहें।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार जिले में दो दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायण मिश्रा ने देहात 71 व गौरा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कही। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है आरक्षण की घोषणा शीघ्र ही होने वाली है।
विज्ञापन

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हमें हर जिला पंचायत वार्ड पर विजय हासिल करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से समाज के सभी वर्गों का विकास हुआ है। भाजपा की सरकार से युवा, छात्र, व्यापारी व किसान सहित सभी वर्ग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क करना होगा। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि पंचायत चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।

कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और पार्टी को मजबूत करने में कार्यकर्ता जीजान से मेहनत करें। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चंद्रराम, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पिंकू, जिला महामंत्री रवि कुमार मिश्रा, वरूण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डी. पी. सिंह, जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी, राजेश वर्मा, अरविंद तिवारी व मंजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed