फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One thousand people got corona vaccine in the camp

शिविर में एक हजार लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Mon, 28 Jun 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
One thousand people got corona vaccine in the camp
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा व उनके प्रतिनिधि शाबान अली ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोमवार को टीकाकरण शिविर लगवाया। यहां एक हजार लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। नगर के सभी 25 वार्डों में कोरोना टीकाकरण कराने का जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह व सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ के सुझाव पर उन्होंने अपने आवास पर कोरोना टीकाकरण शिविर लगवाया। शिविर में शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी, मौलाना शमीम अहमद, मुफ्ती अब्दुस्सलाम, मुफ्ती कमाल अख्तर व मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरान के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ करीब एक हजार लोगों ने टीकाकरण कराया। शिविर अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजत कुमार शुक्ल, नोडल कोविड 19 /अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंघल, फार्मासिस्ट समीर सिद्दीकी, यूनीसेफ की शिखा श्रीवास्तव व डब्ल्यूएचओ के हरीश द्विवेदी ने भी योगदान दिया। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed