{"_id":"624c8ac56d4ba86a08312a63","slug":"one-stop-center-balrampur-news-lko62475868","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िताओं को मदद दिलाने में न बरतें कोताही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िताओं को मदद दिलाने में न बरतें कोताही
विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करती डीएम श्रुति।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में संचालित वन स्टॉप सेंटर का मंगलवार को डीएम श्रुति ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर आने वाली पीड़िताओं के ठहरने, खानपान व इलाज की व्यवस्था के साथ ही कानूनी मदद उपलब्ध कराने में जरा भी कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
डीएम श्रुति सोमवार शाम अचानक संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर आने वाली सभी पीड़िताओं को प्रमुखता के साथ सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में पीड़िताओं को मिलने वाली सभी सुविधाओं के बार में विस्तार से जानकारी ली। सभी रिकार्ड देखे और गहन पड़ताल की।
उन्होंने सेंटर आने वाली पीड़िताओं की बेहतर ढंग से काउंसिलिंग कराने का निर्देश दिया। डीएम ने वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर को निर्देश दिया कि पीड़िताओं की सेहत की जांच कराकर उन्हें निशुल्क इलाज मुहैया कराएं। कानूनी मदद भी दिलाएं। डीएम ने चेतावनी दी कि सेंटर पर आने वाली पीड़िताओं को सुविधाएं मुहैया कराने में लापरवाही पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।