फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One school closed and two teachers found missing

एक विद्यालय बंद व दो में दो शिक्षक मिले नदारद

Fri, 06 Aug 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
One school closed and two teachers found missing
बलरामपुर। बीईओ नगर के औचक निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में ताला लटकता पाया गया। दो विद्यालयों में दो शिक्षक बिना सूचना के गायब मिले जिसमें एक प्रधानाध्यापिका व एक सहायक अध्यापिका शामिल हैं।
विज्ञापन

बीईओ नगर डॉ. समय प्रकाश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि बीएसए डॉ. रामचंद्र के निर्देश पर उन्होने आठ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बीईओ ने निरीक्षण ऑख्या तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

बीईओ नगर ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के आठ प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर सिपहिया में ताला लटकता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर में सहायक अध्यापिका अनुष्का यादव अनुपस्थित पाई। दिव्यांग शौचालय को छोड़कर विद्यालय को 13 पैरामीटर पर कायाकल्प कराया गया है। शिक्षक डायरी कार्य अपूर्ण मिला।
किचन गार्डन का निर्माण, पौधरोपण व शिक्षक डायरी भरने का निर्देश दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर सिपहिया में प्रधानाध्यापिका सुनीता अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय जयसिंहडीह में सहायक अध्यापिका सीसीएल लीव पर पाई गई।
कंपोजिट विद्यालय महादेव जमुनी, प्राथमिक विद्यालय निवासपुर, प्राथमिक विद्यालय रजवापुर नवीन व कंपोजिट विद्यालय खैरा में सभी स्टाफ उपस्थित मिले जिन्हें ई-पाठशाला, व्हाट्सएप ग्रुप व मोहल्ला पाठशालाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया।

किचन गार्डन में पौधे लगाने व शिक्षक डायरी भरने आदि के बारे में सलाह दी गई। प्राथमिक विद्यालय रजवापुर नवीन में पेयजल व्यवस्था, विद्युत संयोजन व शिक्षक डायरी व दिव्यांग शौचालय नहीं पाया गया। बीएसए ने बताया कि बीईओ नगर की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed