{"_id":"6193f1b6bfc99d725552e70c","slug":"one-purchasing-center-increased-now-paddy-will-be-purchased-at-34-balrampur-news-lko604751786","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्रय केंद्र बढ़ा, अब 34 पर होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्रय केंद्र बढ़ा, अब 34 पर होगी धान खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में एक धान क्रय केंद्र बढ़ा दिया गया है। जिले में 34 क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी की जाएगी। डीएम श्रुति के निर्देश पर एडीएम राम अभिलाष ने एक क्रय केंद्र बढ़ाने की संस्तुति प्रदान कर दी है। किसानों की मांग की देखते हुए क्रय केंद्र को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
हल्का लेखपालों को नोडल अधिकारी के रुप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी क्रय केंद्रों पर नोडल अधिकारी धान खरीद की निगरानी करेंगे। धान खरीद में पारिदर्शिता लाने के लिए प्रशासन की तरफ से अनूठी पहल की गई है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि डीएम के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले के उतरौला तहसील में गोंडा मार्ग पर 12 किलोमीटर दूर स्थित महदेइया बाजार में क्रय एजेंसी पीसीएफ की तरफ से संचालित साधन सहकारी समिति देवरिया मैनहा का नया धान क्रय केंद्र शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
जिला प्रबंधक पीसीएफ को निर्देश दिया गया है कि बढ़ाए गए केंद्र पर तत्काल धान खरीद शुरू करा दें जिससे इस क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए भटकना न पड़े। सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति बलरामपुर को बढ़ाए गए केंद्र पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरे, ई-पॉप मशीन, एक नमी मापक यंत्र, एक पावर डस्टर/पावर विनोवर व एक झरना तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
डीएम व एडीएम के निर्देश पर जिले के सभी 24 क्रय केंद्रों पर राजस्व लेखपालों के रुप में नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया जिससे धान खरीद में पारदर्शिता बरकरार रहे। जिले के चार क्रय एजेंसियों को 34 क्रय केंद्रों पर 28 फरवरी तक 20900 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।