फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One leopard caught after 20 days, search for another

Balrampur News: 20 दिन बाद पकड़ा गया एक तेंदुआ, दूसरे की तलाश

Fri, 08 Sep 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 08 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
One leopard caught after 20 days, search for another
बलरामपुर के मध्यनगर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।-संवाद
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के मध्य नगर गांव में 20 दिन से दहशत का पर्याय बने दो में से एक तेंदुआ वन विभाग के पकड़ में आ गया है। विभाग की टीम अब दूसरे तेंदुए को पकड़ने की मुहिम में जुटी है। पकड़े गए तेंंदुए को जनकपुर रेंज लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। इससे दहशत में जी रहे ग्रामीण ने कुछ हद तक राहत महसूस की है।
विज्ञापन

जनकपुर वनक्षेत्राधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया क्षेत्र में करीब 20 दिन से दो तेंदुए क्षेत्र में देखने की बात ग्रामीण बता रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि तेंदुए पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। शिकायत पर वन विभाग की टीम ने तुलसीपुर यूनिट के रेंजर विपुल कुमार मिश्रा के साथ तेंदुए दिखाई पड़ने वाले स्थान पर पिंजड़ा लगाया था। बृहस्पतिवार की रात इनमें से एक तेंदुआ वन विभाग की तरफ से लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। डॉक्टरी परीक्षण के बाद तेंदुए को जनकपुर रेंज में रखा गया है। एक तेंदुए को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम अब दूसरे तेंदुए को भी पिंजड़े में फंसाने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed