फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One lakh population of the city struggling with waterlogging problem

जलभराव की समस्या से जूझ रही शहर की एक लाख आबादी

Sun, 15 Mar 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
One lakh population of the city struggling with waterlogging problem
बलरामपुर। बरसात होने पर जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। घरों में पानी भर जाने से वार्डवासियों की जिंदगी कुछ दिनों के लिए ठहर सी जाती है। शहरवासियों की समस्या को देखते हुए सीवेज लाइन बनाने का प्लान तो तैयार किया गया लेकिन उसे धरातल पर कब उतारा जाएगा यह टकटकी लगाए लोग अफसरों की ओर देख रहे हैं। वित्तीय वर्ष खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है लेकिन सीवर लाइन का काम कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। बरसात में शहर की करीब एक लाख आबादी को फिर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शहर में सदियों पहले बने नाले अतिक्रमण के चलते नालियों का रूप ले चुके हैं। अतिक्रमण इस तरह किया गया है कि इनकी सफाई करा पाना अधिकारियों के बस की बात नहीं है। नालों पर कुछ लोगों के अतिक्रमण कर लेने से शहर की पूरी आबादी जलभराव की समस्या से जूझेगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है लेकिन नगर में इसका कहीं भी असर नहीं दिखाई दे रहा है। विगत दिनों हुई बरसात के कारण कई वार्डों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। कई घंटो बाद वार्डों में जलभराव का पानी तो धीरे-धीरे खत्म हो गया लेकिन नाले व नालियां पटी होने के कारण बजबजा रही हैं। शहर के बीचोबीच झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग से वीर विनय चौराहा होते हुए बने नाले पर अतिक्रमणकारी पूरी तरह से हावी हो चुके हैं। अतिक्रमण के कारण इन नालों की सफाई नहीं हो पाती है। नाले पूरी तरह से पट चुके हैं। आलम यह है कि बरसात होने पर नाले का गंदा पानी लोगों के घर व रास्तों पर फैल जाता है।
विज्ञापन

बने सीवेज लाइन तो मिले जलभराव से निजात
संजीव कुमार गुप्ता, देवेश मणि पांडेय, दयाशंकर पांडेय व अमित कुमार गुप्ता आदि का कहना है कि शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीवर लाइन बनाने की बात कई वर्षों से कही जा रही है लेकिन धरातल पर कहीं भी इसका काम शुरु नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में मात्र कुछ ही दिन शेष बचे हैं। सीवर लाइन न बनने से बरसात के मौसम में शहरवासियों को एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जब तक सीवर लाइन नहीं बनता है तब शहर के नालों पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराकर उसकी सफाई कराई जानी चाहिए जिससे कुछ हद तक लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान चलाकर कराई जाएगी नालों की सफाई
शहर में बने सभी नालों की सफाई बरसात से पूर्व कराई जाएगी। कुछ नालों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है जिसके लिए प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। अतिक्रमण हटवाकर उन नालों की सफाई भी कराई जाएगी जिससे शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। -शाबान अली, प्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed