{"_id":"5dc4609c8ebc3e5b7a6e617b","slug":"one-killed-three-injured-in-two-bike-collision-balrampur-news-lko491013811","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत में एक की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
तुलसीपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को मिल चुंगीनाका से बघेलखंड जाने वाले मार्ग पर शीतलापुर गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। मोतीपुर निवासी दुखहरन उर्फ भोला वर्मा (50) अपने लड़के गुड्डू वर्मा (29) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। नरायनपुर निवासी रहमतउल्ला (22) अपने रिश्तेदार कोतवाली गैसड़ी के परसिया निवासी सलमान (25) के साथ गुलरिया घाट जा रहे थे।
शीतलापुर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गुड्डू वर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सलमान, रहमतउल्ला व दुखहरन को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुड्डू वर्मा की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।