{"_id":"607c39928ebc3e8dac37cbbe","slug":"one-died-in-balrampur-102-positive-balrampur-news-lko5747069140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खतरनाक होता जा रहा कोरोना, एक की मौत 102 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खतरनाक होता जा रहा कोरोना, एक की मौत 102 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण जिले में लगातार खतरनाक होता जा रहा है। रविवार को जहां 102 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है वहीं एक युवक की कोरोना से मौत भी हुुई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। उतरौला तहसील क्षेत्र के भवानीपुर निवासी उत्तम सिंह (17) को सांस लेने में परेशानी होने पर 17 अप्रैल को एएसएमसी एल-2 कोविड अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया था।
17 अप्रैल की शाम को ही इलाज के दौरान उत्तम की मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भगवतीगंज में 10, खलवा बलरामपुर में 8, कमदा हरैयासतघरवा, खलवा बलरामपुर व महुआ गैड़ास बुजुर्ग में 4-4, बरदौलिया हरैया सतघरवा, बेलवा हरैया सतघरवा व गदुरहवा बलरामपुर में 3-3 तथा रमनगरा गैसड़ी, दयालीपुर तुलसीपुर, पिपरहवा तुलसीपुर, रफीनगर उतरौला, हरैया बाजार, सिटी पैलेस बलरामपुर, सिविल लाइन बलरामपुर, रजवापुर बलरामपुर ग्रामीण तथा गुरचिहवा पचपेड़वा में 2-2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व बलरामपुर ब्लाक के तमाम गांवों में कुल 102 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार किया जा रहा है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3236 हो गई है। 2486 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 41 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 709 हैं।