फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One dead, 12 sick due to vomiting and diarrhea

उल्टी-दस्त से एक की मौत, 12 बीमार

Fri, 22 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
One dead, 12 sick due to vomiting and diarrhea
बलरामपुर। सीएचसी तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम लछुआपुर में संक्रामक रोग का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। गांव में उल्टी-दस्त से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है वहीं 12 लोग बीमार हैं। संक्रामक रोग से पीड़ित सभी मरीजों का इलाज निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

बताते चलें की तुलसीपुर व हरैया सतघरवा ब्लॉक के तमाम गांवों में संक्रामक रोग फैला हुआ है। शुक्रवार को सीएचसी तुलसीपुर क्षेत्र के लछुआपुर गांव में उल्टी-दस्त से 50 वर्षीय महिला कमला देवी की मौत हो गई है। गुरू प्रसाद, मझिला, रीता, सनेही, राधारानी, वीपत, प्रधान, अंकिता, अंशिका, खुश्बू, भोला व दिवसी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सभी लोगों का इलाज आसपास के निजी चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में संक्रामक रोग फैलने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है इसके बावजूद गांव में अभी तक कोई टीम नहीं पहुंची है। सरकारी अस्पताल होने के कारण पीड़ित प्राइवेट डाक्टरों के यहां इलाज कराने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर दवा वितरण कराने तथा नालियों में कीट नाशक का छिड़काव कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। इस संबंध में सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार की शाम को गांव में संक्रामक रोग फैलने की सूचना मिली है।

गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर बीमार लोगों को अस्पताल लाकर इलाज किया जाएगा। उन्होंने गांव वालों को पानी उबालकर पीने तथा साफ-सफाई रखने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed