फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   On Guru Purnima, the glory of the Guru was extolled, and rituals including Yajna, worship, and honoring ceremonies were performed

Balrampur News: गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का गुणगान, यज्ञ, पूजन और हुआ सम्मान

Wed, 29 Jul 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
On Guru Purnima, the glory of the Guru was extolled, and rituals including Yajna, worship, and honoring ceremonies were performed
फोटो-38-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में गुरू पू​र्णिमा मनाते लोग।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालयों, मंदिरों, आश्रमों और गायत्री शक्तिपीठों में गुरु पूजन, यज्ञ, गुरु वंदना एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने गुरुजनों और संत-महात्माओं का आशीर्वाद लेकर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सादुल्लाहनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मौहरवा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक कामता प्रसाद, सहायक अध्यापिका रीता गौड़ तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पूजा देवी की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने गुरु वंदना प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया।
विज्ञापन


उतरौला स्थित श्री बालाजी मंदिर में विधायक राम प्रताप वर्मा ने पंडितों का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्र व मिठाई भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, मनोज सोनी, संतोष गुप्ता, संतोष सोनी, अमित कुमार, फरिन्द्र गुप्ता, रोहित राज गुप्ता, शिवा कुमार और राजकुमार कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचपेड़वा के गायत्री शक्तिपीठ में परिव्राजक रामकुमार के निर्देशन में वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ। अंगद प्रजापति, नानक चंद अग्रवाल और कृष्ण कुमार पांडे ने गुरु महिमा पर विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान पुंसवन, गुरुदीक्षा और विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न कराए गए।


श्रीदत्तगंज में विधायक पल्टूराम और ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर संत-महात्माओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया।

तुलसीपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में अखंड जप, गुरु पूजन और यज्ञ का आयोजन हुआ। जिला समन्वयक सत्य प्रकाश शुक्ला, राजीव गोयल, प्रदीप कुमार गोयल और राम भारती गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।

फोटो-38-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में गुरू पूर्णिमा मनाते लोग।-स्रोत : आयोजक

फोटो-38-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में गुरू पूर्णिमा मनाते लोग।-स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed