{"_id":"61b63a1b099a984a2d733d04","slug":"omicron-s-fear-is-not-visible-in-people-balrampur-news-lko608642538","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों में नहीं दिख रहा ओमिक्रान का खौफ, कोविड प्रोटोकाल का नहीं कर रहे पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों में नहीं दिख रहा ओमिक्रान का खौफ, कोविड प्रोटोकाल का नहीं कर रहे पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ओमिक्रॉन को लेकर जहां पूरे विश्व में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जिले के लोगों में इसका खौफ नहीं दिख रहा है। लोग बेखौफ होकर भीड़ में शामिल हो रहे हैं। शादी, विवाह व धार्मिक आयोजनों में भी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। लोगों की लापरवाही से ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ सकता है।
चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि ओेमिक्रॉन का प्रभाव डेल्टा वेरिएंट से भी अधिक घातक है। ओमिक्रॉन साउथ अफ्रीका सहित कई देशों में तबाही मचाये हुए है। भारत के भी कई राज्यों में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। देश में अभी भले ही इसके संक्रमण का फैलाव अधिक नहीं हुआ है लेकिन इसका खतरा लगातार बना हुआ है।
इस पर नियंत्रण के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरे प्रदेश को अलर्ट किया गया है। अलर्ट के बावजूद भी जिले में कोरोना को लेकर लोग बेखौफ हैं। शादी, विवाह व मुंडन आदि कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
इन कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का कतई पालन नहीं किया जा रहा है। बाजारों में भी सुबह-शाम भीड़ जुट रही है। शासन के निर्देश के बावजूद अधिकांश दुकानों पर हैंड सैनिटाइजिंग की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। लोग कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। न तो मास्क लगाया जा रहा है और न हाथों को सैनिटाइज ही किया जा रहा है।