{"_id":"64c7f15546146d5e94059ea6","slug":"old-mans-dead-body-found-in-paddy-field-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1534-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: धान की खेत में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: धान की खेत में मिला वृद्ध का शव
Mon, 31 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमजान जोत में सोमवार को एक वृद्ध का शव धान के खेत में पड़ा मिला। मृतक की बहू ने सोमवार को ही ससुर के गुमशुदगी की सूचना उतरौला कोतवाली में दी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नवडिहवा पुरैनावाजिद निवासी 65 वर्षीय कासिम अली का शव संदिग्ध अवस्था में ग्राम रमजानजोत के सिवान स्थित धान की खेत में पड़ा मिला। गांव के किसान सोमवार को जब अपने खेत में खाद छिड़कने गए तो लाश देखकर चौंक गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की बहू कलीमुिन्नशा ने अपने ससुर कासिम अली के गुमशुदगी की सूचना सोमवार को ही दी थी।