{"_id":"607b226f8ebc3e8ca62a4917","slug":"old-lady-falls-from-uncontrolled-bike-dies-balrampur-news-lko574649063","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक से गिरी वृद्धा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक से गिरी वृद्धा, मौत
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। हरैया-तुलसीपुर मार्ग पर परसपुर कमदा गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होने से वृद्धा सड़क पर गिर गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना एसके वर्मा ने बताया कि भड़सहिया गांव निवासी कलावती (65) अपने पुत्र जगतराम यादव के साथ बाइक से देवीपाटन दर्शन करने गई थी।
लौटते समय हरैया-तुलसीपुर मार्ग पर परसपुर कमदा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होने से कलावती सड़क पर गिर गई। घटना में कलावती की मौत हो गई। मामले की छानबीन कराई जा रही है।