फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Officers should work towards creating a perfect state - Yogi

उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अधिकारी करें काम

Tue, 03 Aug 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Officers should work towards creating a perfect state - Yogi
बलरामपुर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम को पहुंचे। इससे पूर्व श्रावस्ती जिला के मुख्यालय भिनगा से लाइव प्रसारण के माध्यम से कलेक्ट्रेट एनआईसी सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों ने सीएम का संबोधन सुना।
विज्ञापन

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में सभी अधिकारी कार्य करें। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया कि जनहानि न होने पाए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तुलसीपुर के मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवनियापुर के मैदान पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा। वहां मौजूद भाजपा नेताओं व जिला स्तरीय अधिकारियों ने सीएम की अगुवानी की। इसके बाद कार से सीएम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे, और यहां पर रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सीएम का श्रावस्ती जिला के मुख्यालय भिनगा से लाइव प्रसारण के माध्यम से कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों को संबोधन सुनाया गया। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में सभी अधिकारी कार्य करें।
प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया कि जनहानि न होने पाए। सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करें, जिससे आम जनमानस को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। साढ़े चार साल के कार्यकाल में सरकार ने तमाम सराहनीय कार्य किए हैं। पहले की सरकारों से हो रही वसूली पर अंकुश लगाया गया है। प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।

मंगलवार की शाम करीब छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर पहुंचा। हेलीपैड पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र आदि ने सीएम के साथ आए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगुवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed