{"_id":"68e55e34a092929d880ed40a","slug":"offerings-for-world-welfare-were-made-in-gayatri-deepyagya-balrampur-news-c-99-1-brp1010-134747-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गायत्री दीपयज्ञ में डालीं विश्व कल्याण हेतु आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गायत्री दीपयज्ञ में डालीं विश्व कल्याण हेतु आहुतियां
Wed, 08 Oct 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
गैसड़ी। अखंड ज्योति के शताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए मंगलवार को पचपेड़वा के ग्राम रामनगर में गायत्री दीपयज्ञ हुआ। गायत्री परिवार द्वारा शिवमंदिर में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। दीपयज्ञ में विश्व कल्याण हेतु गायत्री महामंत्र व महाकाल के रुद्र मंत्रों से आहुतियां डाली गईं।
कार्यक्रम के शुरुआत में गुरुदेव के संदेश से हुई। गायत्री परिवार के कृष्ण कुमार पांडेय, रामकुमार और राजनाथ ने प्रज्ञा गीतों के माध्यम से लोगों को आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। गैसड़ी में 21 से 25 दिसंबर को राष्ट्र जागरण नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ और बलरामपुर में होने वाले सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा लोकार्पण समारोह में भाग लेने की अपील की गई। इस अवसर पर पारसनाथ आर्य, यमुना प्रसाद मौर्य, बालेश्वर चौरसिया, अंगद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)