{"_id":"6469053cf665de31bc063ba8","slug":"odf-dypty-director-balrampur-news-c-13-1-246631-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उपनिदेशक पंचायत ने परखी ओडीएफ गांवों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उपनिदेशक पंचायत ने परखी ओडीएफ गांवों की हकीकत
Sat, 20 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 20 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। देवीपाटन मंडल के उपनिदेशक पंचायत आरएस चौधरी ने शनिवार को तुलसीपुर ब्लॉक के दो ओडीएफ ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय के उपयोग सहित विकास व निर्माण कार्यों की हकीकत परखी। विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी अधिकारियों को दी।
शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे डिप्टी डायरेक्टर अधिकारियों के साथ गुलहरिया हिसामपुर पहुंचे। ग्राम पंचायत सचिव राहुल शुक्ला से गांव के विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। गांव में बन रहे कूड़ाघर, सड़क, गोआश्रय स्थल, पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत जयनगरा में पंचायत भवन का निरीक्षण किया। प्रधान प्रतिनिधि रशीद खां की सराहना की। ब्लॉक परिसर के बगल में बन रहे वर्मी कंपोस्ट कूड़ा घर का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने का निर्देश दिया। कहा कि गोआश्रय स्थल पर दाना-भूसा व पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। मनरेगा के तहत श्रमिकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही। एडीओ पंचायत केके श्रीवास्तव, गुलरिया के ग्राम प्रधान अमन वर्मा व अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।