फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notification issued for the post of District Panchayat President

जिला पंचायत अध्यक्ष पद की अधिसूचना जारी

Wed, 16 Jun 2021 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Notification issued for the post of District Panchayat President
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रशासन ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 26 जून को पर्चा दाखिला और नामांकन पत्रों की जांच के लिए तारीख तय की गई है। 29 जून को नाम वापसी होगी और तीन जुलाई को मतदान व मतगणना कराई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 27 न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुनिश्चित कराई जाएगी। 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कराए जाएंगे और उसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना कराई जाएगी।
मतगणना पूरी होने के बाद बिना किसी आवश्यक विलंब के निर्वाचन अधिकारी की तरफ से परिणाम घोषित किया जाएगा। सामान्य निर्वाचन के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित दफ्तर खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्रवाई पूरी की जाएगी।

अधिसूचना जारी होते ही अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जिले के 40 जिला पंचायत सदस्यों को अपने वोटिंग से अध्यक्ष पद का चुनाव करना है। जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने वाले अध्यक्ष पद के दावेदारों ने जोड़-तोड़ शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed