फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to the employee who cut the form on CHC

Balrampur News: सीएचसी पर पर्चा काटने वाले कर्मचारी को नोटिस

Sun, 16 Jul 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 16 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Notice to the employee who cut the form on CHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। सीएचसी तुलसीपुर में व्याप्त अव्यवस्था और लापरवाही पर अधीक्षक ने कार्यवाही की है। अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मचारी को नोटिस जारी करते हुए बाहर की दवा न लिखने का निर्देश चिकित्सकों को दिया है। साथ ही उन्होंने रविवार अवकाश के दिन भी अस्पताल में बैठकर मरीजों का उपचार किया।

अमर उजाला ने 16 जुलाई के संस्करण में बाहर से लिख दिहिन पर्चा, अब दवाई कैइसे लाई... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें सीएचसी पर फैली अव्यवस्था, दोपहर 1.30 बजे पर्चा न बनने व मरीजाें का दर्द बयां किया गया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए सीएचसी अधीक्षक ने पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अब दो बजे तक पर्चा काउंटर खुला रहेगा। गंभीर मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही सभी चिकित्सकों को बाहरी दवा न लिखने का निर्देश दिया गय है। अब बाहरी दवा लिखे जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed