{"_id":"6a74c071e3e5e7d1aa0e4fb9","slug":"notice-to-five-panchayat-assistants-on-slow-functioning-of-aadhaar-centers-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152837-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आधार केंद्रों की सुस्त कार्यप्रणाली पर पांच पंचायत सहायकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आधार केंद्रों की सुस्त कार्यप्रणाली पर पांच पंचायत सहायकों को नोटिस
Thu, 06 Aug 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में संचालित आधार केंद्रों की धीमी कार्यप्रणाली पर जिला पंचायत राज विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अपेक्षित संख्या में नए आधार कार्ड बनाने और आधार अपडेट का कार्य नहीं होने पर पांच पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के साथ कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब या प्रगति नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) अशोक कुमार सचान ने बताया कि यूआईडीएआई से 16 जून को आधार मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद कई ग्राम पंचायतों में आधार सेवाओं की प्रगति बेहद धीमी रही। कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग की ओर से लगातार पत्र, व्हाट्सएप ग्रुप और दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए गए, लेकिन संबंधित पंचायत सहायकों ने अपेक्षित सुधार नहीं किया। इससे ग्रामीणों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विभागीय समीक्षा में महुआ इब्राहिम के पंचायत सहायक सुजीत कुमार ने 65, महादेव जमुनी के मनोज कुमार ने 47, गंगापुर बांकी की निशा यादव ने 53, फरेंदा की वंशिका सिंह ने 50 तथा घुसाह के पंचायत सहायक विनोद कुमार यादव ने केवल पांच आधार सेवाएं उपलब्ध कराईं। वहीं, छह अगस्त को जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार कश्यप के निरीक्षण के दौरान घुसाह का पंचायत भवन बंद मिला। इसके बाद विभाग ने सभी संबंधित पंचायत सहायकों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।