फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to 400 e-rickshaw owners in 4.80 lakh tax arrears

4.80 लाख कर बकाया में 400 ई-रिक्शा मालिकों को नोटिस

Sat, 05 Dec 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Notice to 400 e-rickshaw owners in 4.80 lakh tax arrears
बलरामपुर। जिले के 400 ई-रिक्शा मालिकों को एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने नोटिस जारी किया है। चार लाख 80 हजार रुपये कर बकाया होने पर नोटिस जारी किया गया है। कर का बकाया भुगतान शीघ्र न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने शनिवार को बताया कि जिले में कुल 2125 ई-रिक्शा का विभाग में पंजीकरण है। जिले के 400 ई-रिक्शा मालिकों ने चार लाख 80 हजार रुपये के कर का भुगतान नहीं किया है। कर भुगतान न करने वाले सभी 400 ई-रिक्शा मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद यदि शीघ्र बकाया कर का भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित ई-रिक्शा मालिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। एक ई-रिक्शा पर मालिक को सालाना 1200 रुपये कर जमा करना होता है। एआरटीओ ने जिले के सभी ई-रिक्शा मालिकों को समय पर कर का भुगतान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed