फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to 31 drivers for excessive consumption of diesel

Balrampur News: डीजल की अधिक खपत करने वाले 31 चालकों को नोटिस

Fri, 25 Aug 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 25 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Notice to 31 drivers for excessive consumption of diesel
बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन में खड़ी बसेंं।
बलरामपुर। मानक से अधिक डीजल की खपत करने के मामले में बलरामपुर डिपो के 31 चालकों को नोटिस दिया गया है। अगस्त माह में डीजल की खपत कम न होने पर इन चालकों के वेतन से एकमुश्त रिकवरी की जाएगी। साथ ही इनका रूट भी बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन


डिपो के 31 ऐसे संविदा चालक चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने जून व जुलाई माह में मानक से अधिक डीजल की खपत की है। इनमें दो नियमित व 29 संविदा चालक शामिल हैं। इन चालकों ने अलग-अलग दिन बस चलाकर चार से 41 लीटर तक अधिक डीजल की खपत की है। ऐसे में विभाग को राजस्व का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अगस्त माह में स्थिति न सुधरने पर इनको वेतन से एकमुश्त रिकवरी की चेतावनी दी गई है। साथ ही रूट परिवर्तन की भी नोटिस दी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि डिपो से संचालित सभी रोडवेज बसों के डीजल खपत का औसत सामान्य है। 31 चालकों ने डीजल की अधिक खपत दर्शाई है, जो दोषपूर्ण है। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे होगी रिकवरी

बलरामपुर डिपो में तैनात नियमित चालक रामाश्रय राम व हंसराज के अलावा संविदा चालक शामिल हैं। संविदा में अखिलेश प्रताप सिंह, फूल सिंह यादव, देवेंद्र यादव, बैजनाथ मिश्र, रमाकांत मौर्य, रमेश कुमार वर्मा, अनिल तिवारी, संतोष कुमार प्रथम, मोहम्मद अकरम खान, जग प्रसाद तिवारी, अरविंद कुमार दूबे हैं, जिनको नोटिस दी गई है। वहीं, संदीप कुमार, पेशकार, ललित कुमार, आशुतोष, ध्रुव कुमार गुप्ता, अजय उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, राजमंगल, शेष कुमार पांडेय, सुरेश दत्त शुक्ल, सुशील कुमार तिवारी, कमलेश तिवारी, राज तिलक यादव, सत्यवान, सुरेंद्र कुमार, राघवेंद्र प्रताप चौधरी व बालक राम यादव ने भी जून व जुलाई माह में मानक से अधिक डीजल की खपत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed