फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nomination of eight candidates canceled

आठ प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

Mon, 14 Feb 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Nomination of eight candidates canceled
बलरामपुर। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी सहित आठ उम्मीदवारों के पर्चे जांच में खारिज हो गए। गैसड़ी व उतरौला में तीन-तीन और तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्रों के दो पर्चों में कमियां पाई गईं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 63 उम्मीदवारों के पर्चों की जांच की गई। जांच के दौरान चारों विधानसभा क्षेत्रों के 55 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध मिले हैं। 16 फरवरी को नाम वापसी के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो सकेगी। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को सिंबल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की तरफ से दाखिल पर्चों की कलेक्ट्रेट के चारों कक्ष में सोमवार को सभी आरओ व एआरओ ने जांच की। सदर विधानसभा क्षेत्र में सभी उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए हैं। भाजपा से पल्टूराम, सपा से जगराम पासवान, कांग्रेस से बबिता आर्या, बसपा से हरिराम बौद्ध, आप से उदय चंद, इंडिया जनशक्ति पार्टी से संतोष कुमारी, आजाद समाज पार्टी से लाल जी, भारतीय सुभाष सेना से हरीराम, बहुजन मुक्ति पार्टी से उमा देवी, पीस पार्टी से मदन लाल, निर्दलीय रविंद्र कुमार व जय मंगल के पर्चे जांच में वैध मिले हैं।
विज्ञापन

उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 19 में से निर्दलीय के तीन ओम प्रकाश, दिलीप कुमार व हसरुद्दीन के पर्चे कमियों के चलते खारिज किए गए हैं। भाजपा से राम प्रताप वर्मा, सपा से हसीब खान, कांग्रेस से धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, बसपा से राम प्रताप वर्मा, एआईएमआईएम से डॉ. अब्दुल मन्नान, आम आदमी पार्टी से मुस्तकीम अहमद, निर्दलीय रामतेज, ज्ञानचंद्र, केसरी बेगम, प्रेमलाल, अजय कुमार, ज्ञानेंद्र, संचित, सविता सिंह व नसीबदार शाह के पर्चे जांच में सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के उम्मीदवार कल्लू नेता व निर्दलीय अनिल कुमार सहित दो के पर्चे कमियों के चलते खारिज हुए हैं। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 में से अब 17 उम्मीदवार बचे हैं। भाजपा से कैलाश नाथ शुक्ल, सपा से अब्दुल मशहूद खां, कांग्रेस से दीपेंद्र सिंह दीपांकर, बसपा से भुवन प्रताप सिंह, भारतीय सुभाष सेना से आत्मा राम, जन अधिकार पार्टी से सुरेश, निर्दलीय रिजवान जहीर, जेबा रिजवान, शुभम सिंह, अ. बद्दू, मोदीन, हिदायतउल्ला, मुजीबुर्रहमान, मो. आमिर शाह, रक्षा राम, धीरज कुमार व विजय प्रताप के पर्चे वैध पाए गए हैं।

गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से तीन निर्दलीय राम दुलारे, लक्ष्मन लाल व निसार अहमद खान के पर्चे कमियों के चलते खारिज हो गए हैं। विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी में 13 की जगह 10 उम्मीदवार बचे हैं। भाजपा से शैलेश कुमार सिंह शैलू, सपा से डॉ. एसपी यादव, कांग्रेस से डॉ. इश्तियाक अहमद खां, बसपा से अलाउद्दीन खां, लोकदल से नंद कुमार पांडेय, रिपब्लिक सेना से राम सरन, एआईएमआईएम से सहाबुद्दीन, निर्दलीय आयशा व महबूब के पर्चे सही मिले हैं।
16 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोपहर तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को सिंबल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed