{"_id":"695e97c71b0fb63d7b0743aa","slug":"nodal-officers-appointed-for-practical-exams-balrampur-news-c-99-1-slko1018-140339-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी
Wed, 07 Jan 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा जिले में 24 जनवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज व हाईस्कूल के शिक्षको को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि अभिषेक संत को गैड़ास बुजुर्ग, प्रताप चंद्र पटेल को हरैया सतघरवा, अनिल कुमार वर्मा को तुलसीपुर, मधुप मालवीय को गैसड़ी, धर्मेंद्र राम को पचपेड़वा, प्रदीप कुमार को बलरामपुर, सुरेंद्र को श्रीदत्तगंज, डॉ. सुनील भाष्कर को उतरौला एवं दीप नारायण वर्मा को रेहरा बाजार ब्लॉक का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने ब्लॉक के प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। इसके अलावा जनपदीय कंट्रोल रूम एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा केन्द्रों की विषयवार सूचना एक दिन पूर्व उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा की संपूर्ण रिकॉर्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखना होगा।