{"_id":"64ca97248aa092caa90da5c1","slug":"noc-received-for-construction-of-ring-road-will-get-rid-of-jam-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1585-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रिंग रोड के निर्माण के लिए मिली एनओसी, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रिंग रोड के निर्माण के लिए मिली एनओसी, जाम से मिलेगी निजात
Wed, 02 Aug 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के खगईजोत गांव में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते डीएम अरविंद सिंह।
बलरामपुर। गोंडा रोड से तुलसीपुर रोड को जोड़ने वाले बाईपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण के लिए एनओसी मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। डीएम ने सड़कों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
डीएम अरविंद सिंह ने बुधवार को गोंडा रोड से तुलसीपुर रोड को जोड़ने वाले बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा एनएचआई को एफआरए का एनओसी निर्गत करा दिया गया है। इससे बाईपास बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके बनने पर गोंडा रोड से तुलसीपुर जाने वाले यात्रियों व ट्रकों को आसानी होगी। शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
इसके बाद डीएम ने शहर के अंदर निर्मित सीसी रोड पर तीन किलोमीटर के इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसी माह में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा किए जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने त्वरित विकास निधि से खगईजोत गांव में बन रहे सीसी रोड, रामपुर से दलपतपुर जाने वाली पांच किलोमीटर की निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का भी निरीक्षण किया। फरेंदा गांव में पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित सड़क क्षतिग्रस्त पाई गई। इसको सही कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
विज्ञापन
वहीं, महेशभारी से भैसहवा जाने वाले संपर्क मार्ग के निरीक्षण में सड़क क्षतिग्रस्त पाई गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण व पुर्निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। डीएम ने दोबारा शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। कहा कि शासन में पैरवी करके जल्द ही कार्य स्वीकृत कराएं।
इसके बाद डीएम ने जिले में बौद्ध सर्किट हाउस के निर्माण के लिए प्रस्तावित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में वीआईपी का आवागमन बढ़ रहा है, ऐसे में सर्किट हाउस का आवश्यकता है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को सर्किट हाउस के लिए उपयुक्त भूमि का चयन करके प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड अनिल कुमार व अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड भानू प्रताप सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।