फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No schools for poor children in 56 wards on RTE portal

Balrampur News: आरटीई पोर्टल पर 56 वार्डों में गरीब बच्चों के लिए स्कूल नहीं

Thu, 18 May 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 18 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
No schools for poor children in 56 wards on RTE portal
बलरामपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में पढ़ने की उम्मीदों को स्कूलों की मनमानी के आगे झटका लग रहा है। जिले के चार नगर निकायों में करीब 56 वार्ड हैं। जहां के स्कूलों की मैपिंग ही पोर्टल पर नहीं है। ऐसे में इन वार्डों के गरीब अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला आरटीई के तहत कराना चाहते हैं तो उन्हें स्कूल खोजे नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

बच्चों के दाखिले के लिए आरटीई पोर्टल पर अभिभावकों को आवेदन करना होता है। मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कक्षा एक या प्री प्राइमरी में नामांकित बच्चों के सापेक्ष 25 फीसदी सीटों पर आरटीई के तहत प्रवेश की सुविधा दी जाती है। लाॅटरी के माध्यम से स्कूलों का चयन कर प्रवेश दिलाया जाता है।
विज्ञापन

बात अगर बलरामपुर व उतरौला नगर क्षेत्र की बात करें तो दोनों नगर पालिका क्षेत्रों में कुल 50 वार्ड हैं। इन वार्डों में यू-डायस पोर्टल पर 124 स्कूल दर्ज हैं, जबकि आरटीई पोर्टल पर 86 ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर नगर के अंधियारी बाग, गदुरहवा दक्षिणी, पूरबटोला पूर्वी, पुरानी बाजार, भगवतीगंज दक्षिणी व सब्जीमंडी वार्ड के स्कूल आरटीई पोर्टल पर दिख ही नहीं रहे हैं। उतरौला में 22 वार्डों में यही स्थिति दिख रही है। जिले के बलरामपुर नगर, उतरौला नगर, तुलसीपुर व पचपेड़वा के 56 वार्डों के स्कूलों की मैपिंग पोर्टल पर नहीं है।

नवसृजित नगर पंचायत गैसड़ी के स्कूल ग्रामीण में तो रजिस्टर्ड हैं लेकिन पोर्टल पर वह नगरीय क्षेत्र में नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीएसए कल्पना देवी का कहना है कि पोर्टल को अपडेट कराया जा रहा है। जिन वार्डों में जीरो मैपिंग की बात आ रही है, उसका यू डायस से अपडेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed