फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No network in atm booths, atm empty no cash for customers

एटीएम खाली, बैंक में नहीं है नेटवर्क

Thu, 27 Oct 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
No network in atm booths, atm empty no cash for customers
बलरामपुर में कैशविहीन पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। दीपावली में पांच दिन की छुट्टी होने से अधिकांश एटीएम खाली हो गए हैं। खाताधारकों को रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए कैश नहीं मिल रहा है। लोग खाते में जमा पैसा निकालने के लिए भटकने को मजबूर हैं। तुलसीपुर और उतरौला क्षेत्र के साथ बलरामपुर नगर के अधिकांश एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा है। गुरुवार को कुछ एटीएम नेटवर्क न होने से निष्क्रिय रहे तो कहीं कैश के अभाव में एटीएम से पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन

नगर के तुलसीपुर मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर कई लोग खड़े दिखे। हरिहरगंज से आए राजकिशोर ने बताया कि त्योहार में कैश समाप्त हो गया है। तीन एटीम का चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन पैसा नहीं मिला। शंकर नगर निवासी जुबेर ने बताया कि एटीएम में नेटवर्क नहीं है। बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर लोग कैश के लिए जूझते दिखे। गौरी, संतोष कुमार व छोटे ने बताया कि एटीएम दो दिन से खाली है।
विज्ञापन

कालीथान चौराहा के निकट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से भी लोगों को बिना कैश के ही लौटना पड़ा। वहीं, तुलसीपुर के नई बाजार स्थित एचडीएफसी, बलरामपुर चौराहा स्थित पीएनबी के एटीएम पर भी खाताधारकों को पैसा नहीं मिला। संदीप, रंजीत कुमार, विक्की व लल्लू ने बताया कि आपात स्थिति में पैसा नहीं मिल रहा है। जरूरत का कैश निकालने के लिए छोटा भाई बलरामपुर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकी बल्लभ कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर स्थित एचडीएफसी व वीर विनय चौराहा के निकट बने एसबीआई के एटीएम पर कैश निकालने के लिए ग्राहकों की लाइन लगी रही। इस संबंध में जब अग्रणी बैंक प्रबंधक आदित नरायन रंजन के कॉल किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed