फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No Indian citizenship will go through CAA: Shailesh

सीएए से नहीं जाएगी किसी भारतीय की नागरिकता : शैलेश

Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
No Indian citizenship will go through CAA: Shailesh
गैसड़ी (बलरामपुर)। नागरिकता संशोधन कानून इस बात की गारंटी देता है कि इससे किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। यह कानून केवल वर्षों से शरणार्थी होने का दंश झेल रहे विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिक बनाने के लिए इस्तेमाल होगा। यह बातें बीते दिन गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के बालपुर, रनियापुर, नवल गढ़ व गैसड़ी बाजार में घर-घर संपर्क करते हुए विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल सीएए पर लागों में भ्रम पैदा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने में लगे हैं। इस कानून को लेकर किसी भी भारतीय को गुमराह होने की कोई जरूरत नहीं है। गिरि बाबा, हरीश मिश्रा, डॉ. रामअवतार व राम बचन आदि भाजपाईयों ने भी सभी वर्ग के लोगों को सीएए के बारे में विस्तार से जानकरी दी।
विज्ञापन

इसी तरह जिला मुख्यालय पर महिला मोर्चा की नगर मंत्री अल्का द्विवेेदी ने घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला कल्याण व सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओ के बारे में भी महिलाओं को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रतीक सिंघल, दीपा अग्रवाल व हेमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed