फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No fire safety arrangements in roadways buses

Balrampur News: रोडवेज बसों में नहीं अग्नि सुरक्षा के इंतजाम

Fri, 02 Dec 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
No fire safety arrangements in roadways buses
बलरामपुर। बहराइच डिपो की जनरथ में हुए अग्निकांड ने रोडवेज बसों में आग से बचाव के इंतजाम की पोल खोल कर रख दी है। बलरामपुर डिपो की भी अधिकतर बसों मेें आग से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। बसों में लगे अधिकतर अग्निशमन सिलिंडर खाली हैं, सिलिंडर के ऊपर लगने वाला गैस पाइप गायब है। कुछ बसों में सिलिंडर लगाए ही नहीं गए हैं। रोडवेज बसों में सफर करने वालों की जान हर समय सांसत में है।
विज्ञापन

बीते दिन दोपहर डिपो के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी (यूपी 47 टी 0758) में सिलिंडर चालक की सीट के नीचे पड़ा मिला। सिलिंडर व रेगुलेटर पर जंग लगा था। गैस निकलने वाला पाइप भी नहीं लगा था। वहीं गाड़ी संख्या (यूपी 47 टी 2524) में सवारियां बैठी थीं, इस बस में भी सिलिंडर में गैस पाइप नहीं था। चालक ने कहा कि सिलिंडर कब रिफिल हुआ इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

डिपो में खड़ी गाड़ी संख्या (यूपी 47 टी 1843) पर अग्निशमन सिलिंडर चालक की सीट के पीछे टंगा था। बस संख्या यूपी 47 टी 0717 की पड़ताल में अग्निकांड से बचाव का कोई संसाधन नहीं दिखा। इस गाड़ी में अग्निशमन सिलिंडर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में खड़ी गाड़ी संख्या यूपी 47 टी 1928 के सिलिंडर में गैस निकलने का पाइप नहीं लगा था। डिपो के जूनियर फोरमैन मोहम्मद कासिम उसे ठीक करने के लिए बस में चढ़े लेकिन सिलिंडर का लॉक नहीं खुला। वह सिलेंडर बदलवाने की बात कहकर बस से नीचे उतर आए।
कर्मचारियों ने बताया कि सिलिंडर के मीटर में गैस खत्म होने का संकेत दिखने पर उसे हटाकर गाड़ी में दूसरा सिलिंडर रख दिया जाता है। पुराने सिलिंडर की रिफिलिंग के लिए डिपो में कोई व्यवस्था नहीं है। सिलिंडर को रिफिल करने के लिए बहराइच भेजा जाता है।

बलरामपुर की स्टेशन इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि डिपो में 72 बसे हैं, जिनमें से 66 बसों का संचालन हो रहा है। सभी गाड़ियों में अग्निशमन सिलिंडर रखा हुुआ है। कुछ सिलिंडर में पाइप न लगे होने की जानकारी मिली है। उनमें नए पाइप लगवाए जाएंगे। डिपो के स्टॉक में दस भरे सिलिंडर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed