फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No amount has been fixed for dengue-malaria tests, patients are being looted

Balrampur News: डेंगू-मलेरिया की जांच के नाम पर मनमानी वसूली

Wed, 25 Sep 2024 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
No amount has been fixed for dengue-malaria tests, patients are being looted
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय के पैथालॉजी में जुटी मरीजों की भीड़।-संवाद
बलरामपुर। बदलते मौसम में बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या बुखार के मरीजों की है। संयुक्त जिला अस्पताल व जिला मेमोरियल अस्पताल में बीते दो दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं पैथोलॉजी में जांच कराने वाले मरीजों की संख्या करीब तीन गुना बढ़ गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में जिले के लोग डेंगू, मलेरिया व टायफायड की जांच के लिए निजी सेंटरों का भी रुख कर रहे हैं। इन जांचों का शुल्क निर्धारित न होने से निजी पैथोलॉजी संचालक मनमाने पैसे वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, यही हाल जिला मेमाेरियल अस्पताल का भी है। 500 मरीजों में 180 से 200 के बीच मरीज बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सामने स्थित पैथोलॉजी में डेंगू जांच के लिए 1200 रुपये व मलेरिया के लिए 250 रुपये का रेट है। वहीं यहां पर टायफायड की तीन अलग-अलग जांचों के लिए 150, 200 व 300 रुपये लिए जा रहे हैं। मेमोरियल चिकित्सालय के ही सामने थोड़ा आगे एक पैथोलॉजी में डेंगू जांच के लिए 1000, मलेरिया व टायफायड के लिए 270-270 रुपये लिए जाते हैं। वहीं महदेइया बाजार में डेंगू जांच के लिए 1300 रुपये वसूले जाते हैं। कई पैथोलॉजी सेंटरों में तो रेट सूची ही चस्पा नहीं की गई है, जिसके चलते संचालक मनमाने दाम लोगों से वसूलने में लगे हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में भी बढ़ी भीड़
संयुक्त जिला चिकित्सालय की लैब में बीत दो दिनों से खून की जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी है। पैथोलॉजी के कर्मचारियों के अनुसार पहले जहां प्रतिदिन 400 से 500 जांचें होती थीं। बीत दो दिनों से करीब 1900 से 2000 ब्लड सैंपलों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक पैसे लिए तो होगी कार्रवाई
निजी पैथोलॉजी के नोडल अधिकारी डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी ने बताया कि निजी पैथोलॉजी संचालकों को मानक के अनुसार ही फीस लेने का निर्देश हैं। कुछ केंद्रों पर महंगी किट से जांच की जाती है, तो वह लोग ज्यादा दाम लेते हैं। फिर भी अगर कोई मानक से अधिक दाम लेता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed