{"_id":"606b49788ebc3e590c0a1fe8","slug":"nine-houses-were-burnt-to-ashes-in-the-fire-balrampur-news-lko5728408110","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 घरों की गृहस्थी आग में जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 घरों की गृहस्थी आग में जलकर खाक
विज्ञापन
बलरामपुर। दो थाना क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाएं हुई है। दो गांवों में नौ घरों की गृहस्थी आग की लपटों में जलकर खाक हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
हरैया थाना क्षेत्र के बिनोहनीकला के मजरा दोंदरा निवासी मंशाराम ने बताया कि सोमवार को उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी ओमकार, बेकारु, विश्वनाथ तिलकराम व मीताराम के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया।
आग की लपटों में सभी छह परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची यूपी 112 व हरैया थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मामले की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई। हल्का लेखपाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
शीघ्र ही सभी पीड़ितों को सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी। थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के रमईडीह गांव में खाना बनाते समय श्यामलाल के घर में अचानक आग लग गई। आग ने पड़ोसी लल्लू व विजय के घर में भी फैल गई।
श्यामलाल का पांच हजार व विजय का आठ हजार नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। हल्का लेखपाल लाल बहादुर तिवारी ने बताया कि क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।