{"_id":"699355b0d2771b90c000c3d1","slug":"nine-employees-were-awarded-for-better-maintenance-of-roadways-buses-balrampur-news-c-99-1-brp1008-142873-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रोडवेज बसों के बेहतर रख-रखाव में नौ कर्मी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रोडवेज बसों के बेहतर रख-रखाव में नौ कर्मी पुरस्कृत
Mon, 16 Feb 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रोडवेज बसों के बेहतर रख-रखाव में योगदान देने वाले नौ कर्मचारियों को डिपो कार्यशाला में सोमवार को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। एआरएम ने कर्मचारियों की तारीफ की।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने कहा कि राज्य सड़क परिवहन निगम बलरामपुर डिपो की तरफ से श्यामा श्याम सर्विस सेंटर कार्यशाला का शुभारंभ एक वर्ष पहले किया गया था। एक वर्ष पूरा होने पर कार्यशाला के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। रोडवेज बसों की देखरेख में फोरमैन संतोष भारद्वाज, मैकेनिक नजीर अहमद, सानू, इलेक्ट्रीशियन रिंकू वर्मा, बॉडी मैकेनिक हैदर अली, स्टोर कीपर मनोज कुमार, चालक मोहम्मद अकरम, शैलेंद्र सिंह व बलकार को बेहतर योगदान पर स्मृति चिह्न व अनुशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। डिपो कार्यशाला के सीनियर इंचार्ज उबैदुर्रहमान, सीनियर इंचार्ज तरन्नुम व कार्यशाला इंचार्ज राजन पांडेय आदि मौजूद रहे।