{"_id":"6507399894faf202a00f3a86","slug":"nikita-awarded-the-title-of-miss-fresher-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2803-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निकिता के सिर सजा मिस फ्रेशर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निकिता के सिर सजा मिस फ्रेशर का खिताब
Sun, 17 Sep 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में निकिता को दिया गया मिस फ्रेशर का अवार्ड।
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। मिस फ्रेशर का खिताब निकिता गुप्ता के सिर सजा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में आयोजित फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. वीणा सिंह व प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने कॅरियर के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। गर्ल्स हॉस्टल की वार्डेन डॉ. अनामिका सिंह ने सभी का स्वागत किया। हॉस्टल अधीक्षक डॉ. वंदना सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने गीत-संगीत के कार्यक्रम से जमकर धमाल मचाया। इस दौरान बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निकिता गुप्ता को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया। इस अवसर पर डॉ. कृतिका तिवारी, मणिका मिश्रा व हॉस्टल की केयर टेकर सोनाली सहित तमाम शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।