फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Niece giving exam, center administrator changed

Balrampur News: भतीजी दे रही परीक्षा, केंद्र व्यवस्थापक बदलीं

Fri, 24 Feb 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Niece giving exam, center administrator changed
राम अवध इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक।-संवाद
बलरामपुर। देवर की बेटी के परीक्षार्थी होने पर शुक्रवार को महारानी देवेंद्र कुंवरि गर्ल्स इंटर कॉलेज की केंद्र व्यवस्थापक साधना पांडेय को हटा दिया गया। वहीं, जिले के सभी 67 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की जांच की गई। एक केंद्र पर स्ट्रांग रूम कोने में मिला, उसे बदलवाकर सामने के कमरे में कराया गया।
विज्ञापन

डीआइओएस गोविंद राम ने बताया कि महारानी देवेंद्र कुंवरि गर्ल्स इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक साधना पांडेय के परिवार की बेटी के परीक्षा देने संबंधी शिकायत मिली थी। जांच में पता चला कि केंद्र व्यवस्थापक के देवर की बेटी इंटर की परीक्षा दे रही है। इसके बाद साधना पांडेय को हटाकर यहां नीलम भारती को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार रात जिले के सभी 67 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की जांच की। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की गई। कन्हैया लाल इंटर कॉलेज उतरौला में स्ट्रांग रूम किनारे बना था, उसे सामने के कमरे में शिफ्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 334 में से 319 ने ही परीक्षा दी। 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी में कुल 12,047 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 11,256 ने परीक्षा दी। 791 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने बताया कि डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के निर्देश पर यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई के परीक्षा केंद्रों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की लाइव लोकेशन की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed