फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   New OPD will be operational before Navratri

Balrampur News: नवरात्र से पहले संचालित हो जाएगी नई ओपीडी

Fri, 20 Sep 2024 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
New OPD will be operational before Navratri
बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर का निरीक्षण करते पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल।-स
तुलसीपुर/ महाराजगंज तराई(बलरामपुर)। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने शुक्रवार को भी सरकारी अस्पताल से लेकर ब्लॉक तक का जायजा लिया। उन्होंने नवरात्र से पहले तुलसीपुर सीएचसी में बनी नई ओपीडी के संचालन की बात कही है। इससे मरीजों का राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ऑपरेशन थिएटर, दवा के स्टॉक के साथ ही वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक आशा बहू ने एक पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। इस पर बताया गया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा ने बरसात के मौसम में अस्पताल परिसर में जलभराव हो जाता है। इस पर उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार से फोन पर बात करके अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए उचित प्रबंध करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने विकासखंड तुलसीपुर के ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर का दौरा किया। ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. हुकुम सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाएं। ब्लॉक मुख्यालय में उन्होंने संयुक्त खंड विकास अधिकारी सुनील आर्य और एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार श्रीवास्तव से विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंगलदेव सिंह, ग्राम प्रधान नंदकुमार वर्मा, सचिव कृपा शंकर त्रिपाठी, अनिल कुमार, आशीष कुशवाहा,विनीत भास्कर, मीनाक्षी राव,श्याम लाल, नीरज कुमार, राहुल शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed