फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nepal also hopes for progress from Koylabas

Balrampur News: कोयलाबास से नेपाल को भी तरक्की की उम्मीद

Mon, 06 Oct 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Nepal also hopes for progress from Koylabas
लरामपुर के भारत-नेपाल सीमा जरवा में आवागमन करती बसें ।-संवाद
जरवा। बलरामपुर के जरवा के साथ ही नेपाल के कोयलाबास सीमा पर भी व्यावसायिक गतिविधि की तैयारी शुरू हो गई है। भंसार सीमा में वृद्धि के साथ ही इसके अंतरराष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख केंद्र बनने से नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेजी से विकास की उम्मीद है। इसके लिए नेपाली व्यापारियों ने भी आवाज बुलंद की है। इसका असर तुलसीपुर क्षेत्र के तीन ब्लॉकों के 52 गांवों में भी दिखेगा। रोजगार बढ़ेगा। पलायन रुकेगा। दोनों देशों के व्यापारियों की मंशा है कि कोयलाबास सीमा को तरक्की का द्वार बनाया जाए।
विज्ञापन

नेपाल के लमही उद्योग वाणिज्य संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कहा कि कोयलाबास से कारोबार की असीम संभावनाएं हैं। बढ़नी और रूपईडीहा से ज्यादा प्रभावी क्षेत्र जरवा है। यहां पर कारोबार के साथ ही पर्यटन से जुड़े उद्योग को भी बढ़ावा मिल सकेगा। मीडिया प्रभारी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि सीमा पर बैंक भी स्थापित किया जाए। इसके लिए भारत और नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों की जल्द ही संयुक्त बैठक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि और महामंत्री रूपचंद्र गुप्ता ने बताया कि हाल ही में हुई वार्ता के बाद कई अहम मुद्दे हल होते दिख रहे हैं। अब नेपाल सरकार की पहल का इंतजार है। वहां के व्यापारी भी सक्रिय हो गए हैं। नेपाल के उद्योग वाणिज्य संघों ने भरोसा जताया कि कारोबार की पहल से कोयलाबास के साथ ही लमही, घोड़ाही और गढ़वा क्षेत्र के लोगों का व्यापार तेज होगा। पदाधिकारी बसंत जोशी, नरेश श्रेष्ठ, ओम प्रकाश बैसाल कहते हैं कि व्यापारिक कार्य बढ़ाने की पहल हो रही है। इसकी ज्यादातर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि जरवा कस्टम में भंसार की सीमा बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जरवा और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के व्यापारी हीरालाल यादव, सत्यनारायण गिरी, रामजी, राघव राम थारू ने कहा कि यह बॉर्डर सिर्फ व्यापार नहीं बल्कि तरक्की का दरवाजा है। इसे दोबारा खोलने से दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्र विकास की नई राह पर चल सकेंगे।

चावल व आलू का निर्यात भी बढ़ेगा
नेपाल सीमा पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद से किसान भी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि चावल और आलू का निर्यात बढ़ेगा, जिससे आमदनी बढ़ेगी। किसान हीरालाल ने बताया कि नेपाल में आलू व चावल की काफी मांग है। इसके अलावा हस्तशिल्प व मसाला उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। तुलसीपुर के व्यापारियों में इस बात से उत्साह है कि अब उनके साथ ही नेपाल में भी भंसार सीमा वृद्धि की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article