फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Negligence in SIR, instructions for action against 10 BLOs

Balrampur News: एसआईआर में लापरवाही, 10 बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 22 Nov 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Negligence in SIR, instructions for action against 10 BLOs
उतरौला। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी उतरौला अभय सिंह ने 10 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी रेहरा बाजार व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी रेहरा बाजार व बाल विकास परियोजना अधिकारी रेहरा बाजार को पत्र लिखकर सभी 10 बीएलओ पर दो दिन में कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएलओ की लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। तहसीलदार उतरौला वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विधानसभा उतरौला के ग्राम कुरथुवा में तैनात बीएलओ बालकराम, ग्राम जाफरपुर के अनूप कुमार सिंह, ग्राम अलाउद्दीनपुर के अशोक कुमार सरोज, ग्राम गूमाफात्माजोत की आयशा बानो, ग्राम ऐदहा के गुलाम जिलानी व रोशन बेगम, ग्राम सलेमपुर की सुमित्रा सिंह, ग्राम लालपुर भलुहिया के शेषराम, ग्राम गोल्हीपुर के नितेश कुमार श्रीवास्तव, ग्राम किशुनपुर सागर के वीरेंद्र कुमार द्वारा गणना प्रपत्र वितरण, मतदाताओं से गणना प्रपत्र की पावती व बीएलओ एप पर डाउनलोड करने में लापरवाही पाई गई। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed