फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Negligence in duty, salary of 17 ANMs cut

Balrampur News: ड्यूटी में लापरवाही, 17 एएनएम का कटा वेतन

Sun, 05 Jan 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 05 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Negligence in duty, salary of 17 ANMs cut
बलरामपुर। टीकाकरण सत्र में ड्यूटी से नदारद रहने वाली 17 एएनएम पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सीएमओ ने सभी एएनएम का दो दिनों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि एक जनवरी को ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया था। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र में 17 स्थानों पर एएनएम बिना सूचना के गायब मिलीं। ऐसे में उस दिन गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हुआ। उन्होंने ने बताया कि नियमित टीकाकरण सत्र जैसे महत्वपूर्ण दिन बिना सूचना के गायब रहना ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही है। अनुपस्थित पाई गई 17 एएनएम का दो दिनों का वेतन काटते हुए सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सभी अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को टीकाकरण सत्र के दौरान किसी भी एएनएम को अवकाश न दिए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इनका काटा गया वेतन
-गनेशपुर की एएनएम सरिता, गैसड़ी के खदगौरा की रश्मि, बलरामपुर ग्रामीण के ज्योनार की अंजली सैनी व नंदनगर की आशा देवी का वेतन काटा गया है। इसी तरह पचपेड़वा ब्लॉक के खदगौरा की एएनएम अनामिका गौतम, लालपुर की महिमा रावत, लौकहवा की राधिका सिंह, बिशुनपुर विश्राम की निशा सिंह, सिसहनिया की शालिनी, हरैया सतघरवा के शंकरनगर की प्रिया, शिवानगर की किरन, मंगरा कोहल की श्वेता शुक्ला, इमलिया की निशा तथा गैड़ास बुजुर्ग के नगवा की दुर्गेश, नंदौरी की रूपाली, बंजरिया की मोनिका व धौरहरा की मायावती का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed