फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NEET aspirants grapple with Physics and Chemistry questions

Balrampur News: भौतिक एवं रसायन विज्ञान के प्रश्नों में उलझे नीट के परीक्षार्थी

Sun, 21 Jun 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
NEET aspirants grapple with Physics and Chemistry questions
फोटो-35-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में लगी परीक्षा​र्थियों की लाइन।-संवाद
बलरामपुर। जिले के चार केंद्रों पर नीट-यूजी पुनर्परीक्षा रविवार को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परमाणु के ऑक्सीकरण, रासायनिक अभिक्रिया, विलयन, हार्मोन, रक्त समूह, कैंसर कोशिकाओं के उपचार एवं एसी वोल्टेज से जुड़े प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। चारों केंद्रों पर 1907 के सापेक्ष 1787 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 120 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन



नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए जिले में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय और एमएलके महाविद्यालय ए-ब्लॉक, बी-ब्लॉक एवं सी-ब्लॉक को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 360 के सापेक्ष 334 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एमएलके महाविद्यालय के ए-ब्लॉक में 600 के सापेक्ष 562 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 38 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एमएलके महाविद्यालय के बी-ब्लॉक में 480 के सापेक्ष 447 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 33 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह सी-ब्लॉक में 480 के सापेक्ष 444 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 23 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन




परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सबसे पहले सभी अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन किया गया। फिंगरप्रिंट और चेहरे का मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। दोपहर 1.30 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। अभ्यर्थियों को अपने साथ मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिया गया। इसके अलावा अंगूठी, चेन, झुमके, कैप व बेल्ट आदि भी बाहर ही निकलवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुनर्परीक्षा में बायोलॉजी रही आसान, फिजिक्स ने बढ़ाई धड़कनें



नीट यूजी पुनर्परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। अधिकांश परीक्षार्थियों ने बायोलॉजी और केमिस्ट्री को अपेक्षाकृत आसान और फिजिक्स के प्रश्नों को चुनौतीपूर्ण बताया। परीक्षार्थी शताक्षी कलहंस ने बताया कि बायोलॉजी का सेक्शन काफी सरल रहा। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे और सीधे पूछे गए थे। वहीं अक्षिता सिंह ने कहा कि केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों भागों से संतुलित प्रश्न पूछे गए, जिन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।



परीक्षार्थी रजा ने बताया कि फिजिक्स के कुछ प्रश्न अवधारणात्मक होने के साथ-साथ गणनात्मक भी थे। इन प्रश्नों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। वहीं यश सिंह ने कहा कि प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम था। अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पेपर सहज रहा लेकिन सामान्य तैयारी वाले अभ्यर्थियों को कुछ प्रश्नों में कठिनाई का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित बताते हुए कहा कि केंद्रों पर सुरक्षा और जांच के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अधिकांश परीक्षार्थियों ने उम्मीद जताई कि इस बार उनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा।




भारी वाहनों के आवागमन रहा ठप



नीट यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन किया गया था। बहराइच से तुलसीपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को सेखुईया चौराहे पर रोक दिया गया। गोंडा की तरफ से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को उतरौला सड़क पर, उतरौला की तरफ से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को नहरबालागंज में रोका गया। वहीं तुलसीपुर से किसी भी मार्ग पर जाने वाले भारी वाहनों को मेवालाल चौकी के पास रोक दिया गया। यातायात प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम छह बजे से बड़े वाहन का आवागमन शुरू कर दिया गया।

फोटो-35-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में लगी परीक्षार्थियों की लाइन।-संवाद

फोटो-35-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में लगी परीक्षार्थियों की लाइन।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed