फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NCC cadets selection for competition

चार एनसीसी कैडेट्स थल सेना में दिखाएंगे जलवा

Wed, 17 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets selection for competition
बलरामपुर में एनसीसी के अफसरों के साथ मौजूद चयनित किए गए कैडेट्स। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। 51 यूपी बटालियन एनसीसी के चार कैडेट्स थल सेना के प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएंगे। जिले के चार एनसीसी कैडेट्स का थल सेना की प्रतियोगिता कैंप में चयन किया गया है। थल सैनिक कैंप में फायरिंग, मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाईजील, जजिंग डिस्टेंस, फील्ड सिग्नल व टेंट पिचिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

51 यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास गोस्वामी ने बुधवार को बताया कि एमएलके पीजी कॉलेज के कैडेट शिवम दीक्षित, एमपीपी इंटर कॉलेज के कैडेट आरिफ खान, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला के कैडेट लालू प्रसाद यादव और महाराज सिंह इंटर कॉलेज के कैडेट अमन सिंह को थल सेना के कैंप के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

चारों कैडेट का चयन दिल्ली में सितंबर 2019 में होने वाले इंटर डायरेक्टरेट थल सैनिक के लिए किया गया है। थल सेना कैंप में चयनित होने पर चारों प्रतिभागियों को बटालियन ऑफिस में सम्मानित किया गया। कमांडिंग ऑफिसर ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब बटालियन के चार कैडेट्स यूपी डायरेक्टरेट की टीम में चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कैडेट्स मेरठ में इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में चयनित किए गए हैं। कैडेट्स की तरफ से ऐसा प्रदर्शन इसलिए हुआ क्योंकि यहां सभी कैडेट्स को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए तैयार किया जाता है। एनसीसी को बढ़ावा देने के लिए सरकार से फंड भी रिलीज कराए गए हैं। कमांडिंग ऑफिसर ने सभी एनसीसी कैडेट्स को सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed