फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Navratra

नवरात्र आज, घरों व मंदिरों में सजेंगे मां के दरबार

Sat, 02 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Navratra
फोटो-6-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर सजा मां का दरबार।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ शनिवार दो अप्रैल से हो रहा है। इस दौरान घर-घर में मां दुर्गा विराजेंगी साथ ही सभी देवी मंदिरों में मां के भव्य दरबार भी सजेंगे। इस दौरान आने वाले नौ दिनों तक मां के अलग अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना होगी। इसको लेकर घरों के साथ ही मंदिरों में देर शाम तक तैयारियां चलती रही। शुक्रवार को पूरे दिन लोग पूजा अर्चना की तैयारी के लिए पूजन के साथ अन्य सामग्री की खरीद के लिए बाजारों में जुटे रहे। बाजारों में हर तरफ चुनरी, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री की सजी हुई दुकानों पर खूब भीड़ रही। इस अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में दो साल बाद लग रहे भव्य मेला की तैयारियों को भी अंतिम स्वरूप दिया जाता रहा। यहां पूजन पाठ व मेले में हिस्सेदारी को देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का जमावड़ा जुटेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की रौनक से बाजार गुलजार दिखे। हालांकि इस बार महंगाई का असर नवरात्र पर्व की खरीददारी पर साफ दिखा। महंगाई के कारण लोगों को खरीद की सामग्री में भी कटौती करनी पड़ी। नवरात्र पर नौ दिनों तक चलने वाली मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। विशेषतौर पर देवी सती के 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र पर भक्तों की भारी भीड़ जुटेगी। मंदिर के सूर्य कुंड में स्नान कर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मातारानी की पूजा अर्चना करेंगे। इसके साथ ही जिला मुख्यालय स्थित बिजलीपुर मंदिर, झारखंडी मंदिर, समय माता मंदिर, बड़िकी बहिनी मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर, तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर एवं जरवा स्थित रहिया देवी मंदिर पर भी सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा जुटेगा।
विज्ञापन

मंदिरों में होंगे धार्मिक संस्कार
चैत्र नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ ही तमाम धार्मिक संस्कार भी आयोजित होंगे। इस दौरान मंदिरों में देवी जागरण व भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ मुंडन, कर्ण छेदन एवं जनेऊ संस्कार भी कराये जायेंगे। इस दौरान अष्टमी व नवमी के दिन हवन व कन्या भोज के लिए भी खास तौर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एक माह तक चलने वाले देवीपाटन शक्तिपीठ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसआई, महिला एसआई, जल पुलिस, डाग स्क्वायड, ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी लगाए गए हैं। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। अराजक तत्वों पर निगाह रखने के लिए कई स्थानों पर खुफिया कैमरे भी लगे हैं। मेले में तमाम दुकानों के साथ-साथ मनोरंजन के लिए सर्कस, झूले एवं मैजिक शो आदि भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed