फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   National taekwondo competition begins

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज

Wed, 20 Nov 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
National taekwondo competition begins
बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में 10 देश एवं 28 प्रदेशों के कुल 852 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू एवं जेवियर्स ग्रुप आफ स्कूल के चेयरमैन एस चन्द्रा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। विद्यालय के सचिव एसपी आनंद, निदेशक सुयश कुमार, सह निदेशक सुजाता आनंद एवं प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के शुरुआत की औपचारिक घोषणा की। अतिथियों ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थी जीवन में खेलों की उपयोगिता एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में भाग लेने आई टीमों ने अपने-अपने ध्वज के साथ मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। विद्यालय के निदेशक ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अतुल जाट एवं सचिव एसपी आनंद ने पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रकृतिवासु एवं संजय सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह गुड्डू, सभासद संजय मिश्रा, अजय सिंह पिंकू, आकाश पांडेय, जियाउल हशमत, रेखा ठाकुर, सुप्रिया गोयल एवं राजेश जायसवाल सहित तमाम शिक्षक, अभिभावक एवं ताइक्वांडो खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed