{"_id":"6a873582343eb634a8007abb","slug":"narrator-jagdamba-prasad-mishra-balrampur-news-c-99-1-brp1010-153510-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Thu, 20 Aug 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला। बाबा दुखहरण नाथ मंदिर परिसर में चल रही दस दिवसीय शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। हर हर महादेव और जय माता पार्वती के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रवाचक ने माता पार्वती की कठोर तपस्या, अटूट श्रद्धा और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान शिव की अलौकिक बरात और माता पार्वती के साथ दिव्य विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। अवध धाम से आए प्रवाचक जगदंबा प्रसाद मिश्र ने देवताओं, गणों, भूत-प्रेत और दिव्य शक्तियों से सजी शिव बरात का वर्णन किया। विवाह गीतों और भजनों की प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। विजय तिवारी व अमरेश मिश्र, यजमान महंत मयंक गिरि, त्रिपुरारी गिरि व पिंटू गिरि, गायन मंडली के सुमित गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव व धीरेंद्र गुप्ता सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। व्यवस्थापक मोनू गुप्ता, सह व्यवस्थापक अर्पित गुप्ता, सुरेश यादव, संजीव कसौधन, शिवम कौशल, निधि गुप्ता, हनुमान, गौरव, राजेश, पिंटू, अभिषेक, अंकुर व रवि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।