फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nai Basti and MS Cricket Club in semi-finals

Balrampur News: नई बस्ती व एमएस क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

Fri, 16 Dec 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nai Basti and MS Cricket Club in semi-finals
बलरामपुर। डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे आजाद सिंह प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। नई बस्ती व एमएस क्रिकेट क्लब की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच चैंपियंस ऑफ बलरामपुर एवं नई बस्ती के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर चैंपियंस ऑफ बलरामपुर की टीम ने दस ओवर में 72 रन बनाए। नई बस्ती की टीम ने 7.1 ओवर में 74 रन बनाकर मैच जीत लिया। चार विकेट लेने पर आकाश चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्टार क्रिकेट क्लब व एमएस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर एमएस क्रिकेट क्लब की टीम ने दस ओवर में 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 68 रन पर ही ऑल आउट हो गई। 24 गेंद पर 44 रन बनाने पर एमएस क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी शिवा शुक्ल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed