फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: समाधान दिवस में छाए रहे भूमि विवाद के मामले

Sat, 04 Feb 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
NA
गोंडा। मनकापुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर 140 शिकायतें आईं। जिसमें से मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ग्राम एलनपुर ग्रंट निवासी शिव कुमार मौर्या ने शिकायत पत्र देकर कहा कि चार वर्ष पूर्व उसके फूस के घर में आग लग जाने से घरेलू सामान सहित एक भैंस जल कर मर गई थी। इस घटना में लेखपाल, कानूनगो, पशु चिकित्सक की रिपोर्ट लगने के बाद भी अभी तक सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्राम नरायनपुर ग्रंट की रहने वाली सुशीला शुक्ला ने शिकायत किया कि चकमार्ग सिर्फ कागज में है। मौके पर राजस्व अधिकारियों द्वारा पैमाइश की गई लेकिन चकमार्ग अपने स्थान पर नहीं मिला। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार जिला व तहसील स्तर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम समसापुर निवासी दिनेश पांडेय ने शिकायत किया कि ग्रामसभा का एक व्यक्ति बाहर रहता है। जिसकी कृषि भूमि को कुछ लोगों ने फर्जी आधार व फोटो लगा कर बैनामा करा लिया था। पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर एसडीएम के आदेश के बावजूद कोतवाली पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की।
रामललकपुर निवासी कुसमा देवी ने शिकायत कि उसके दरवाजे पर आबादी की भूमि है। गांव के ही विपक्षी उक्त भूमि पर जबरन नाली का निर्माण कर रहे हैं। ग्राम इटैला बुजुर्ग छपिया निवासी अजीजुर्रहमान ने शिकायत किया कि ग्रामसभा के रास्ते की भूमि पर विपक्षीगणों ने अतिक्रमण करके मकान बना लिया है। ग्राम मऊ निवासिनी रीतू ने शिकायत किया कि गांव के ही विपक्षी से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मौके पर एएसपी शिवराज, डीपीआरओ लालजी दूबे, एसडीओ वन सुदर्शन, सीओ सौरभ वर्मा, एसडीएम आकाश सिंह, तहसीलदार पैगाम हैदर मौजूद रहे।
तरबगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अवैध कब्जे की शिकायतों की भरमार रही। यहां शनिवार को एडीएम सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं लेकिन निस्तारण एक भी शिकायत का नहीं किया जा सका।

शनिवार को करनैलगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नवागत मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली और उप जिलाधिकारी हीरालाल ने संयुक्त रूप से जन शिकायतें सुनी। तहसील करनैलगंज में कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें तीन का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed