फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: बलरामपुर में बनेंगे पांच नये बिजली उपकेंद्र

Sat, 04 Feb 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। आए दिन फाल्ट एवं समय से बिजली न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में देहात कोतवाली के समीप, मथुरा बाजार, जुआथान, रमईडीह व बालापुर में नया बिजली उपकेंद्र स्थापित करने की योजना को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

शनिवार को निदेशक कार्य एवं प्रोजेक्ट राजीव कुमार ने जिले में चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान का जायजा लिया। भगवतीगंज, सिविल लाइन व पहलवारा में उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। साथ ही सिविल लाइन स्थित बिजली दफ्तर में लगाए गए शिविर का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि 15 फरवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान में उपभोक्ताओं की केवाईसी अपडेट कराई जाए। इस मौके पर एसडीओ टाउन प्रेमचंद ने उन्हें शहर की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल व अधीक्षण अभियंता सुधेश चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed